हाइलाइट्स
लूना 25 की नाकामी के बाद भी रूस ने अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम जारी रखने की बात की है.
लूना-25 का क्रैश होने रूस के लिए एक बहुत बड़ा आर्थिक झटका माना जा रहा था.
रूस का कहना है कि इससे उसके 2040 तक चंद्रमा पर बेस बनाने की योजना नहीं बदलेगी.
बीते 19 अगस्त को रूस का महत्वाकंक्षी लूना-25 अंतरिक्ष यान लैंडिंग से पहले ही संपर्क टूटने की वजह से अनियंत्रित होकर चंद्रमा की सतह से टकरा गया था. अभियान की नाकामी को रूस के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा था और रूस यूक्रेन युद्ध के परिपेक्ष्य में रूस के लिए बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान भी बताया जा रहा था. अब रूसी सरकार ने इस नाकामी के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुआ कहा है कि यह दुर्घटना सबकुछ खत्म कर देने वाली नहीं थी. सरकार ने इसके बाद जोर देते हुए कहा कि देश अपने अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम को जारी रखेगा. इस बयान के जरिए रूस ने अपने कुछ इरादे भी जाहिर किए हैं.
क्या हुआ था लूना-25 के साथ
लूना-25 1976 के रूस (तब सोवियत संघ) के पहले चंद्रमा के लिए भेजे गए अभियान के बाद पहला चंद्र अभियान था. इसे 21 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करनी थी. लेकिन 19 अगस्त को इसकी कक्षा में बदलाव के प्रयास के दौरान यान में गड़बड़ी हुई और इसका संम्पर्क टूट गया. इस वजह से इसकी लैंडिंग प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकी और यह सीधे चंद्रमा की सतह से टकरा गया.
एक बड़ा झटका बताया गया था
इस क्रैश के खबर से दुनिया भर में इसे रूस और उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक बहुत ही बड़ा झटका माना जाने लगा. जहां लॉन्चिंग के समय लूना-25 और चंद्रयान 3 के बीच एक प्रतिस्पर्धा का महौल बन गया था और दोनों अभियानों की तुलना की जा रही थी. लेकिन लूना-25 के क्रैश के बाद बताया जाने लगा कि कैसे यह हादसा रूस के लिए बहुत बड़ा झटका और आर्थिक नुकसान है.
कई तरह की लगने लगी थी अटकलें
दरअसल लूना-25 के प्रक्षेपण के चर्चाएं यही थीं कि इसका सफलता रूस को चंद्रमा के अन्वेषण के क्षेत्र में फिर से स्थापित कर देगी. जब कि रूस यूक्रेन संकट के बीच पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों, भ्रष्टाचार के घोटाले और कई तरह की वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहा था और अब भी कर रहा है. लेकिन अब रूस ने इन बातों पर प्रतिक्रिया दी है.
.क्या कहना है रूस का
इस तरह की अटकलों पर अब रूसी सरकार ने प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा है कि नाकामी के बावजूद उसकी अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाएं कायम हैं. रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस घटना को लेकर बहुत निराश होने की जरूरत नहीं है. यह बस घटना के कारणों का विश्लेषण कर उन्हें अगली बार ना दोहराने की बात है.
.
Tags: Moon, Research, Russia, Science, Space, World
FIRST PUBLISHED : August 31, 2023, 15:50 IST
https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2023/08/luna-25-moon-mission-crash-top-russian-rocket-scientist-hospitalised-hours-after-169267620916×9.jpg