Kark Sankranti 2023: कल है कर्क संक्रांति, महापुण्य काल में करें स्नान, राशि अनुसार दें दान, चमकेगा भाग्य, ग्रह दोष होंगे दूर

हाइलाइट्स

कर्क संक्रांति का पुण्य काल: दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट तक.
कर्क संक्रांति स्नान दान-मुहूर्त: महापुण्य काल के समय पर.

सूर्य की कर्क संक्रांति 16 जुलाई रविवार को है. सूर्य देव जिस समय मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करते हैं तो उस क्षण कर्क संक्रांति होती है. कर्क संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, उसके बाद सूर्य पूजा करके दान देते हैं. इससे पुण्य की प्राप्ति होती है. यह घोर नामक कर्क संक्रांति है, जिसकी दृष्टि नैऋत्य है. कर्क संक्रांति के दिन सूर्य देव कंबल धारण किए, छाग वाहन पर ध्यान की मुद्रा में होंगे. कर्क संक्रांति पर राशि अनुसार दान करने से आपका भाग्य मजबूत होगा. ग्रह दोष दूर होंगे. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कर्क संक्रांति पर राशि अनुसार दान की वस्तुएं.

कर्क संक्रांति 2023 मुहूर्त
सूर्य की कर्क संक्रांति: 16 जुलाई 2023, रविववार
कर्क संक्रांति का पुण्य काल: दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट तक
कर्क संक्रांति का महापुण्य काल: शाम 05 बजकर 03 मिनट से शाम 07 बजकर 21 मिनट तक
कर्क संक्रांति स्नान दान-मुहूर्त: महापुण्य काल के समय पर
कर्क संक्रांति समय: 17 जुलाई, सोमवार, सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर

कर्क संक्रांति से सूर्य होते हैं दक्षिणायन
कर्क संक्रांति से सूर्य देव दक्षिणायन होते हैं. सूर्य के दक्षिणायन होने से दिन छोटा होना शुरू हो जाता है. कर्क से धनु राशि तक सूर्य दक्षिणायन होते हैं. मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं, मकर से मिथुन तक सूर्य उत्तरायण स्थिति में होते हैं, तब दिन बड़ा होता है.

कर्क संक्रांति 2023 राशि अनुसार दान
मेष: गुड़, तिल, मसूर दाल, लाल वस्त्र, लाल फूल आदि.
वृषभ: सफेद कपड़े, चावल, दूध, चांदी आदि.
मिथुन: हरी मूंग, चावल, हरे वस्त्र, दही आदि.
कर्क: चांदी, सफेद वस्त्र, चावल, चांदी, सफेद तिल आदि.

सिंह: गेहूं, गुड़, तांबा, लाल चंदन, नारंगी या लाल वस्त्र आदि.
कन्या: हरे वस्त्र, कांसे के बर्तन, हरे फल, हरी सब्जियां आदि.
तुला: सफेद वस्त्र, शक्कर, इत्र, कंबल आदि.
वृश्चिक: लाल वस्त्र, गुड़, तिल, मसूर, लाल मूंगा आदि.

धनु: पीले कपड़े, हल्दी, अरहर की दाल, पीतल, सोना आदि.
मकर: काला तिल, कंबल, सरसों का तेल आदि.
कुंभ: काला कपड़ा, उड़द, काला तिल आदि.
मीन: पीले कपड़े, चने की दाल, पीतल, धार्मिक पुस्तक आदि.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2023/07/Kark-Sankranti-2023-snan-daan-muhurat-168939577816×9.jpg