कितने प्रतिशत फूल वाले पौधे परागण के लिए जानवरों पर निर्भर हैं और क्यों?

फूल वाले पौधों में बीजों के निर्माण के लिए परागण की प्रक्रिया बहुत ही प्रमुख होती है. इसके लिए कई कारक उपयोगी होते हैं जिनमें निर्जीव और जानवर दोनों शामिल होते हैं. परागण की प्रक्रिया प्राकृतिक संरक्षण से लेकर कृषि तक में महत्व है. नए अध्ययन खुलासा हुआ है कि 90 फीसदी फूल वाले पौधों की प्रजातियां परागण के लिए पशु परागण पर निर्भर करती है.यह फूल वाले पौधों में परागण के अनुपात का अब तक का सबसे सटीक अनुमान बताया जा रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)
चाइना साइंस प्रेस में प्रकाशित इस अध्ययन की अगुआई सेंट्रल चाइना नॉर्मल यूनिवर्सटी के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेस के इंस्टीट्यूट ऑफ इवोल्यूशन एंड इकोलॉजी के निदेशक शांग- कुआन हुआंग ने की है. उन्होंने अपने टीम के साथ इस सवाल का जवाब तलाश कि दुनिया में कितने फीसदी फूल वाले पौधों का परागण जानवर करते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)
अब तक से सबसे सामान्य सी लगने वाली बात वास्तव में बहुत हम है क्योंकि इस जानकारी का असर प्राकृतिक और कृषि दोनों प्रकार के पारिस्थितिकी तंत्रों के परागण संरक्षण और प्रबंधन दोनों पर पड़ेगा. इससे पहले का सबसे अधिक स्वीकार्य आंकलन 2011 में हुआ था जिसके मुताबिक यह आंकड़ा 87.5 फीसदी तकका था जो कि करीब 40 समुदायों के परागण पशुपरागण प्रजातियों के औसत अनुपात के आधार पर था. इसमें दुनिया के फूल वाले पौधों की संख्या दुनिया की एक फीसदी से अधिक नहीं थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)
इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने एक और मुद्दे पर ध्यान दिया था. कुछ पौधों की प्रजातियों के परागण की प्रक्रिया या तो गलत समझी गई या गलत तरह से पहचानी गई थी जिससे पशु परागण वाले पौधों के संरक्षण तथा परागण की आंकड़ों के मिलान में भी समस्या आ रही थी. जैसे इसमें कुछ जानवरों द्वारा परागण के पौधों को हवा द्वारा परागण के पौधे समझा जा रहा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)
शोधकर्ताओं का कहना है कि परागण की प्रक्राय डार्विन युग से अवलोकित करीब दस हजार फूलों वाली प्रजातियों में होती देखी जा रही है, इसलिए यह सही समय है जब आंकड़ों के जरिए पता लगाया जाए कि सटीक तौर पर उनमें पशु परागण का अनुपात कितना है. चुनौतीपूर्ण और विवादित लगने के बावजूद भी यह आंकलन शोधकर्ताओं को बहुत फायदेमंद लग रहा था. इसलिए टीम ने हजारों प्रकाशित अध्ययनों का वैश्विक सर्वे किया और हर तरह के परागण प्रक्रियाओं के उपलब्ध आंकड़े जुटाए. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)
https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2023/09/Pollinators-Birds-201-1200-900-Pixabay-169357535416×9.jpg